अमृतसर हादसा: परिवार लाशों में ढूंढ़ता रहा, 13 साल का लड़का दिल्ली में जिंदा मिला

अमृतसर हादसा: परिवार लाशों में ढूंढ़ता रहा, 13 साल का लड़का दिल्ली में मिला जिंदा

नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार शाम को हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद परिजन ये मान रहे थे कि 13 साल का उनका बेटा भी दुनिया में नहीं रहा वो दिल्ली में परिवार को सही सलामत मिल गया। इस हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में काफी लोग घायल भी हुए थे। कुछ लोगों को अपनों की लाशें मिले तो कुछ को घायल अवस्था में अस्पताल में अपने लोग मिले। वहीं कुछ लोग हादसे के बाद गायब हो गए, जिनके लिए परिजन कभी अस्पताल में दौड़े तो कभी शवों में जाकर देखा कि कहीं उनके अपने भी तो अनहोनी का शिकार नहीं हो गए।

हादसे के बाद गायब हुआ बेटा

हादसे के बाद गायब हुआ बेटा

अमृतसर के गांव नौशहरा पन्नुआं के रहने वाले फूल सिंह इस हादसे के बाद बदहवास थे। इसकी वजह थी उनका 13 साल का बेटा भी इसके बाद गायब था। सिंह लाशों के ढेर में अपने 13 साल के बेटे अर्शदीप सिंह को तलाश रहे थे जो घर से निकला और लौटकर नहीं आया। कई दिन की परेशानी के बाद अर्शदीप दिल्‍ली में मिला। जिसके बाद परिवार बेहद खुश है।

हादसे वाली जगह के पास ही है फूल सिंह का घर

हादसे वाली जगह के पास ही है फूल सिंह का घर

फूल सिंह घर जोड़ा फाटक के पास ही है, जहां हादसा हुआ था। दशहरा के दिन अर्शदीप घर से निकला तो परिवार वालों ने सोचा दशहरा कार्यक्रम देखने धोबीघाट मैदान चला गया होगा। शाम को दहशरा मेला देख रहे लोगों के ट्रेन से कुचले जाने की खबर आई तो परिवार के होश होश उड़ गए। परिवार सब काम छोड़ रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और बेटे की तलाश की लेकिन वो नहीं मिला।

सोशल मीडिया की मदद से मिला बेटा

सोशल मीडिया की मदद से मिला बेटा

रेलवे ट्रैक पर बेटा नहीं दिखा तो फूल सिंह सिविल अस्पताल पहुंचा। लाशों और घायलों में अर्शदीप को ढूंढा, लेकिन वह यहां भी नहीं मिला। इसके बाद फूल सिंह ने यहां राहत के काम में जुटे वालंटियर्स को अपनी परेशानी बताई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्शदीप की फोटो अपलोड कर उसके बाते में बताया और मदद मांगी। सोशल मीडिया पर उसका फोटो देख किसी ने बताया कि वो दिल्ली में है तो परिवार उसे घर लेकर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+