Amritpal Singh: अरविंद केजरीवाल बोले, 'कट्टर देशभक्त पार्टी है AAP, पंजाब सरकार ने दिखा दिया'

Amritpal Singh Punjab के साथ पूरे देश में सुर्खियों में है। खालिस्तान लिंक के कारण वारिस पंजाब दे और अमृतपाल पुलिस के निशाने पर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाब सरकार की सराहना की है।

Amritpal Singh Punjab

Amritpal Singh Punjab के साथ पूरे देश में सुर्खियों में रहा। खालिस्तानी लिंक के कारण ये मामला बेहद संवेदनशील भी है। अमृतपाल के पीछे लगी पुलिस ने 140 से अधिक लोगों को पकड़ने के बाद चौथे दिन भी अमृतपाल की तलाश जारी है। हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

पंंजाब पुलिस की कार्रवाई पर CM केजरीवाल क्या बोले

इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने वीडियो ट्वीट के साथ लिखा, "पिछले कुछ दिनों की पंजाब सरकार की कार्रवाई ने दिखा दिया कि आम आदमी पार्टी कट्टर देशभक्त पार्टी है। देश के ख़िलाफ़ काम करने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा। पंजाब के CM मान साहब को इतने संयम और परिपक्वता से काम करने पर बधाई।"

इंडिया नेपाल बॉर्डर पर तलाशी

अमृतपाल के संगठन वारिस पंजाब दे से लिंक रखने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार मामले दर्ज कर रही है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बारे में पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार का कहना है कि सुरक्षाबलों के साथ-साथ प्रदेश की पुलिस भी अमृतपाल को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा की तरफ भी तलाशी ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+