पंजाब में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी, अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने की घोषणा
Panjab News: पंजाब में में राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने रविवार को एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना की घोषणा की। यह घोषणा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना के बाद की गई।
अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य पंजाब के लोगों के कल्याण और समानता को बढ़ावा देना है। पार्टी का नाम और संविधान सिख समुदाय से परामर्श करने के बाद तय किया जाएगा। तरसेम सिंह ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली से लिए गए फैसले पंजाब की राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने अमरिंदर सिंह और मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे स्थानीय नेताओं को दरकिनार किए जाने पर भी चिंता जताई।

तरसेम सिंह की इस घोषणा ने पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। क्योंकि यह घोषणा बरनाला, गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक और होशियारपुर में विधानसभा उपचुनावों से ठीक पहले आई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक दलों से असंतोष के कारण जनता नई राजनीतिक इकाई की ओर देख रही है। पार्टी का एजेंडा और नाम जल्द ही एक महत्वपूर्ण सभा में सामने लाया जाएगा।
जब अमृतपाल सिंह की संभावित भागीदारी के बारे में पूछा गया तो तरसेम सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे की सलाह का पालन कर रहे हैं। अमृतपाल ने संगत से सलाह लेने और जमीनी हकीकत के आधार पर कदम उठाने का सुझाव दिया था।
अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे संगठन का नेतृत्व करते हैं। वर्तमान में असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी इस साल की शुरुआत में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हिंसक घटना के बाद हुई थी। जहां उन्होंने और उनके समर्थकों ने अपने एक सहयोगी को छुड़ाने के लिए पुलिस से संघर्ष किया था।












Click it and Unblock the Notifications