मम्मी अमृता के लिए बेटी सारा ने लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा- 'मेरी पूरी दुनिया को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई'

Amrita Singh's Turns 63 Today: Happy Birthday To My Whole World said Sara Ali Khan: नई दिल्ली। फिल्म 'बेताब' से लोगों को बेताब करने वाली अभिनेत्री अमृता सिंह आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। आम तौर पर मीडिया से दूर रहने वाली अमृता सिंह की गिनती 80-90 की नामचीन अभिनेत्रियों में होती थी। आज उनकी बेटी सारा अली खान पर्दे पर एक्टिंग के जलवे बिखेर रही हैं। अमृता के जन्मदिन पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं लेकिन सबसे खास अंदाज मे उन्हें बर्थडे विश किया है उनकी बेटी सारा अली खान ने, जिन्होंने अपनी मां के लिए एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट लिखी है।

'मेरी पूरी दुनिया को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई'

'मेरी पूरी दुनिया को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई'

सारा ने इंस्ट्रागाम पर अपनी और मां अमृता की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी पूरी दुनिया को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, मेरा आईना, मेरी ताकत और मेरी प्रेरणा बनने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रियां, मैं आपको ढेर सारा प्यार करती हूं। सारा की पोस्ट और तस्वीर दोनों इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं।

Recommended Video

    Sara Ali Khan की पूरी दुनिया हैं Mom Amrita Singh, Bday पर लिखा Special Message | वनइंडिया हिंदी
    सारा-इब्राहिम दोनों अमृता सिंह के ही साथ रहते हैं

    सारा-इब्राहिम दोनों अमृता सिंह के ही साथ रहते हैं

    बता दें कि अमृता सिंह ने साल 1991 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बच्चे सारा-इब्राहिम हैं। लेकिन साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। सारा-इब्राहिम दोनों अमृता सिंह के ही साथ रहते हैं।

    सोशल मीडिया पर वायर हुईं तस्वीरें

    सोशल मीडिया पर वायर हुईं तस्वीरें

    आपको बता दें कि बॉलीवुड की 'चार्मिंग गर्ल' सारा अली खान हाल ही में अपनी मम्मी अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं, मालदीव से उन्होंने अपनी कई हॉट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। तस्वीरों में वो बीच किनारे रिलेक्स मूड में और अपनी मम्मी-भाई के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं। Pic को शेयर करते हुए सारा ने अपने परिवार के लिए एक छोटी सी कविता भी लिखी थी।

    फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय संग दिखेंगी सारा

    फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय संग दिखेंगी सारा

    वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की शूंटिग ताज नगरी आगरा में हुई है। सारा के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार , दक्षिण की फिल्मों के स्टार धनुष और दिग्गज फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी दिखाई देंगे। शूटिंग करने आगरा पहुंची सारा ने वहां का वीडियो भी शेयर किया था। जो कि बहुत वायरल हुआ था।

    देखें: सारा अली की इमोशनल पोस्

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+