Amrit Bharat Station Scheme: पीएम मोदी ने किया 2000 से ज्यादा रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
Amrit Bharat Station Scheme: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों के लिए सौगातों का पिटारा खोल रहे हैं। 26 फरवरी को देश के 27 राज्यों के करीब 300 से अधिक जिलों में 550 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं को एक साथ जमीन पर उतारा है, जिनमें यूपी के गोमती नगर के जिस रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1500 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज की आधारशिला रखी।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 'आज रेलवे से जुड़ी 2000 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। अभी तो इस सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत जून से होने वाली है। अभी से जिस स्केल पर काम हो रहा है। वह सबको हैरत में डालने वाला है।'
पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि ' जब वे विकसित भारत की बात करते हैं तो इसके सूत्रधार और सबसे बड़े लाभार्थी देश के युवा ही हैं। आज की इन परियोजनाओं से देश के लाखों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। विकसित भारत युवाओं के सपने का भारत है। इसलिए विकसित भारत कैसा होगा यह तय करने का हक उन्हीं को है।'
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जिन रेलवे स्टेशनों की कायापल्ट की है। उनमें राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल में सीएम भजन लाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सांगानेर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications