सांसद नवनीत राणा बोलीं- ट्वीट करने को लेकर सितारों पर सवाल उठाने वाले देशविरोधी
ट्वीट करने को लेकर सितारों पर सवाल उठाना गलत: नवनीत राणा वाले देश के खिलाफ
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने कहा है कि किसान आंदोलन को लेकर सरकार के समर्थन में ट्वीट करने वाले सितारों पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। सबको अपनी बात रखने का हक है और किसी से इसके लिए सवाल नहीं पूछा जा सकता है। फिल्म अभिनय से राजनीति में आईं राणा ने कहा कि अगर कोई क्रिकेटरों या फिल्मी सितारों से कह रहा है कि उसने ट्वीट क्यों किया तो वो देशविरोधी है।

क्या है मामला?
देश में बीते कई महीने से किसान केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। हाल ही में सिंगर रिहाना समेत कई विदेशी हस्तियों ने ट्वीट कर किसानों को समर्थन देते हुए भारत सरकार के रवैये की आलोचना की थी। जिसके बाद लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय कुमार कंगना रनौत जैसे मशहूर चेहरों ने ट्वीट कर इसे विदेशी हस्तक्षेप बताते हुए सरकार का बचाव किया है। इन सितारों के एक साथ ट्वीट करने के बाद विपक्ष के नेता इन पर सवाल उठा रहे हैं और मोदी सरकार के दबाब में होने की बात कह रहे हैं।
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर और दूसरे सितारों के ट्वीट की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि ये जांच की जाएगी कि केंद्र सरकार के किसी दबाव में तो इन सितारों ने यह ट्वीट नहीं किए हैं? महाराष्ट्र सरकार ने यह कार्रवाई कांग्रेस की शिकायत के बाद शुरू की है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात कर मांग की थी कि रिहाना के ट्वीट के बाद एक जैसे ट्वीट कई लोगों ने किए हैं। ऐसा लगता है कि किसी ने एक जैसा ट्वीट सबको करने को कहा हो, ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications