सांसद नवनीत राणा ने पति के साथ दिल्ली में किया हनुमान चालीसा का पाठ

सांसद

नई दिल्ली, 14 मई: महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा शनिवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंची और यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान नवनीत राणा के साथ उनके पति विधायक रवि राणा और कई समर्थक भी थे। सभी मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ते नजर आए। नवनीत और रवि बीते महीने महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान कर विवादों में आ गए थे, दोनों को गिरफ्तार भी किया गया था।

Recommended Video

    Navneet Rana ने Delhi के Connaught Place मंदिर में किया Hanuman Chalisa पाठ, #Shorts| वनइंडिया हिंदी
    नवनीत राणा ने

    नवनीत और रवि राणा बीते कुछ समय से लगातार विवादों में बने हुए हैं। पिछले महीने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी। इससे सीएम आवास पर भीड़ जमा होने और कानून व्यवस्था को खतरा होने की बात कहते हुए मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 23 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। 13 दिन जेल में रहने के बाद बाद अदालत से नवनीत राणा और रवि राणा को जमानत मिल गई थी। पांच मई को जेल से बाहर आने के बाद कुछ दिन नवनीत अस्पताल में भर्ती रहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वो दिल्ली पहुंचीं हैं और यहां आकर उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+