अम्फान: पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल के लिए एक हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इस मुश्किल वक्त में राज्य के लोगों के साथ पूरा देश खड़ा है। नरेंद्र मोदी ने तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद पश्चिम बंगाल के बसीरहाट में सीएम ममता बनर्जी, राज्यपाल जगदीप धनकड़ और सीनियर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस रिव्यू मीटिंग में उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त है लेकिन मैं पश्चिम बंगाल के भाई-बहनों को कहना चाहता हूं कि सब आपके साथ खड़े हैं। राज्य और केंद्र मिलकर उनलोगों के लिए काम कर रहे हैं तो तूफान से प्रभावित हैं।

Amphan Cyclone,cyclone, narendra modi , west bengal mamata banerjee, पश्चिम बंगाल , अम्फान, तूफान , नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए एक हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। जो केंद्र की ओर से राज्य को दिया जाएगा। पीएम मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, अभी तत्काल राज्य सरकार को कठिनाई ना हो इसके लिए 1000 करोड़ रुपये भारत सरकार की तरफ से व्यवस्था की जाएगी। साथ-साथ जिन परिवारों ने अपने स्वजन खोए हैं उन परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख और जो लोग घायल हुए हैं उनको 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

मोदी ने कहा, बंगाल की इस दुख खड़ी में हम पूरा सहयोग देंगे। बंगाल जल्द-जल्द से खड़ा हो जाए और तेज गति से आगे बढे़। इसके लिए भारत सरकार बंगाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी और जो भी आवश्यकताएं होगी उन आवश्यकताओं को पूर्ण करते हुए बंगाल की मदद में हम खड़े रहेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, अम्फान चक्रवात से निपटने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर भरसक प्रयास किया, लेकिन उसके बावजूद करीब 80 लोगों का जीवन नहीं बचा पाएं, इसका हम सभी को दुख है और जिन परिवारों ने अपना स्वजन खोया है उनके प्रति केंद्र और राज्य सरकार की संवेदनाएं हैं।

मोदी ने कहा, पिछले साल मई में लोकसभा चुनावों की व्यस्तता थी, तब ओडिशा में चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान की भरपाई करने में जुटा था। ठीक एक साल बाद आए चक्रवात से तटीय इलाके खासे प्रभावित हुए हैं। मैं पश्चिम बंगाल के अपने भाई-बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि पूरा देश उनके साथ है। जल्द ही केंद्र की एक टीम भेजी जाएगी जो अम्फान से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। लोगों के पुर्नवास और पुनर्निर्माण से संबंधित सभी मसलों पर विचार करेंगे।

चक्रवाती तूफान अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। बुधवार को राज्य में अम्फान तूफान 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दी थी। तूफान ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता, नार्थ और साउथ परगना जिलों को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+