एमनेस्टी इंटरनेशनल के बेंगलुरु ऑफिस पर ईडी की छापेमारी
नई दिल्ली। बेंगलुरु में एमनेस्टी इंटरनेशनल के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने गुरुवार को छापेमारी की है। मानवाधिकार संगठन के कार्यालय में छापेमारी आज दोपहर 2 बजे से चल रही है। ईडी ने एमनेस्टी इंटरनेशनल के दो ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने कहा कि विदेश मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी दस्तावेजों की तलाश कर रही है। एमनेस्टी इंटरनेशनल पर यह कार्रवाई बेंगलुरु में ही स्थित वैश्विक पर्यावरण एनजीओ ग्रीनपीस के कार्यालयों पर छापेमारी के दो सप्ताह बाद की गई है।

उन्होंने कहा कि ईडी विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के धन से संबंधित एनजीओ के खातों की केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहले से चल रही जांच के संदर्भ में फेमा के संभावित और कथित उल्लंघन की पड़ताल कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने यह कार्रवाई अगस्त 2018 में एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर की है।
अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में यूके स्थित एमनेस्टी इंटरनेशनल और अन्य संस्थाओं से एमनेस्टी की भारत स्थित शाखा को फंडिंग होने का आरोप लगाया गया था। यह फंडिंग कई कमर्शियल चैनल्स के माध्यम से की गई थी। बताया गया है किकरीब 36 करोड़ रुपए की यह फंडिंग मई 2014 से अगस्त 2016 के बीच हुई थी।
इससे पहले ईडी ने करप्शन के एक मामले में बेंगलुरु स्थित ग्रीनपीस इंडिया के कुछ दूसरे ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक ये Foreign Exchange Management Act (फेमा) नियमों के उल्लंघन का मामला है। इसके बाद ईडी ने ग्रीनपीस और उसकी सहयोगी संस्थाओं के करीब दर्जन भर खातों को फ्रीज कर दिया था।
डायरेक्ट डॉयलाग इनिशियेटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की गई, इस कंपनी का गठन अक्टूबर 2016 में हुआ था, कंपनी को 29 करोड़ रुपये बतौर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के रुप में मिले, जांच एजेंसी को आशंका है कि इस फंड का इस्तेमाल ग्रीनपीस इंडिया की गतिविधियों के लिए किया गया था।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications