अमिताभ कांत को नीति आयोग के CEO के रूप में फिर एक साल का मिला सेवा विस्तार
नई दिल्ली, जून 29: केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार ने अमिताभ कांत को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने की मंगलवार को घोषणा की। कार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 30 जून, 2021 के बाद एक साल की अवधि (30 जून, 2022 तक) के लिए कांत के कार्यकाल के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी।

अमिताभ कांत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं। नीति आयोग के सीईओ बनाए जाने से पहले तक कांत औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग में सचिव थे। कांत को 17 फरवरी, 2016 को दो साल के कार्यकाल के लिए सरकार द्वारा नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले 2019 में उनका दो साल के लिए सेवा विस्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications