अस्पताल में अमिताभ ने एश के लिए लिखा खास ट्वीट, बहू के लिए कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। जिसके चलते बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिससे उनके प्रशंसक काफी चिंता में पड़ गए थे। हालांकि अब वह अस्पातल से बाहर आ गए हैं और अपने घर पर हैं।

amitabh bachchan, aishwarya rai

अमिताभ ने अस्पताल से निकलने से पहले अपनी बहू एश्वर्या राय बच्चन के लिए एक ट्वीट किया था। जो अब काफी वायरल हो गया है। उन्होंने बहू एश के लिए एक इमोश्नल ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 'लोग अक्सर कहते हैं: "और ये है, हमारी घर की बहू" ये नहीं कहते: "और ये घर हमारी बहू का है"!'

बता दें अमिताभ बेशक अस्पताल में भर्ती थे लेकिन वह इस दौरान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अमिताभ का बहू के लिए लिखा ट्वीट सभी को खूब पसंद आया है। उनके इस ट्वीट की लोग काफी सरहाना कर रहे हैं। जब अमिताभ अस्पताल से घर लौटे तो उनके साथ अभिषेक बच्चन और जया बच्चन भी दिखे थे।

बताया जा रहा है कि वह रूटीन जांच के लिए अस्पताल गए थे। अस्पताल से आकर उन्होंने एक ब्लॉग में लिखा है, 'पेशेवर डॉक्यूमेंटेशन को कृपया ना तोड़ें। बीमारियां और चिकित्सा स्थिति हर किसी का निजी अधिकार है, ये शोषण और सामाजिक रूप से गलत है। इस बात को समझें, हर चीज इस बिक्री की दुनिया के लिए नहीं है।'

एक अन्य ब्लॉग में अभिनेता ने लिखा है, 'सभी को दुआ और देखभाल के लिए मेरा प्यार और सम्मान।' बता दें अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हर किसी ने उनकी बीमारी पर चुप्पी साध ली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ जिस शो को होस्ट कर रहे हैं, उसकी शूटिंग भी कुछ दिनों के लिए रोक दी गई है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि अमिताभ मंगलवार से कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग फिर से शुरू कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+