Amitabh Bachchan ने पहना ये अनोखा लाइट वाला मास्क, वायरल वीडियो देख उनके नाती-नातिन ने दिया मजेदार रिएक्शन
Amitabh Bachchan ने पहना ये अनोखा लाइट वाला मास्क, वायरल वीडियो देख उनके नाती-नातिन ने दिया मजेदार रिएक्शन
Amitabh Bachchan: गणतंत्र दिवस पर बधाई देने के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपने नए अनोखे लाइट वाले मास्क को लेकर अपने फैंस के बीच आए। अमिताभ बच्चन ने 72वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं और अनोखे मास्क पहनकर वीडियो जारी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर न सिर्फ बिग बी के फैंस के साथ बिग बी के नाती-नातिन अगस्त्या नंदा और नव्या नवेली नंदा का भी मजेदार रिएक्शन दिया है।

बिग बी के बोलने के साथ ही जलने लगती है लाइट
सुपर स्टार अमिताभ ने ट्विटर पर अपना नया ये वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपना ये नया फैंसी मास्क दिखाया। उन्होंने अपने चेहरे पर एक काला मास्क पहना हुआ था उन्होंने वीडियो में कहा सभी को नमस्कार, बस मैं आपको अपने नए से परिचित कराना चाहता था ...ये नई डिवाइस उनके चेहरे पर लगा मास्क था जो उनके बोलने पर रोशनी से सुसज्जित था जो होंठों के मूवमेंट के आधार पर वो लाइट संचालित हो रही है!

अगर वह हंसते हैं तो लाइट्स अपने आप हंसने वाला रूप ले लेती है
बता दें बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी लेटेस्ट अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते हैं। इसी तरह अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। इस मास्क में एक हरे रंग की लाइट जलती नजर आ रही है। वहीं बिग बी जैसे-जैसे शब्दों का उच्चारण करते हैं, उस मस्क पर लगी लाइटें जलने लगती हैं और सामने वाले को एक्शन बताती है। अगर वह हंसते हैं तो लाइट्स अपने आप हंसने वाला रूप ले लेती है। इस मजेदार वीडियो में अमिताभ बच्चन मास्क पहनकर बोलते हैं, 'गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं।'

नव्या नवेली नंदा का भी मजेदार रिएक्शन
इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन की पोती नव्या और अगस्त्य नंदा ने टिप्पणी करते हुए प्रतिक्रिया द। एक ओर जहां नव्या ने लिखा, "हाहाहाहाहा इसे प्यार करते हैं," दूसरी ओर, अगस्त्य ने एक हँसी इमोजी के साथ कमेंट किया। बिग बी के वर्कफ्रेंट की बात करें ता वह जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। 26 जनवरी की सुबह अमिताभ बच्चन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं साझा कीं। गणतंत्र दिवस भारत में हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है, जिस दिन देश का संविधान लागू हुआ था। यद्यपि हमें 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त हुई, नवजात भारत के पास अपने स्वयं के कानून नहीं थे जो मसौदा तैयार किए गए थे और अंत में वर्ष 1950 में अपनाया गया था।
यहां वीडियो में देखें अमिताभ बच्चन का अनोखा मास्क












Click it and Unblock the Notifications