अमिताभ बच्चन-विराट कोहली भी करेंगे मोदी के साथ योग
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हिन्दी फिल्मों के शिखर हस्ताक्षर अमिताभ बच्चन और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजपथ पर आगामी 21 जून को योग करते हुए देखे जा सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि इन दोनों से सरकार की बात हो गई है य़ोग दिवस पर भागेदारी करने के लिए। अब इस लिहाज से घोषणा होना ही बचा है। जाहिर है अगर अमिताभ बच्चन और विराट कोहली भी योग दिवस पर मोदी के साथ योग क्रियाएं करते हुए दिखेंगे तो नजारा वास्तव में गजब होगा।
योग करेंगे दिल्ली के थ्रीव्हीलर ड्राइवर, दूर होते केजरी से
और भी वीआईपी
इन दोनों के साथ-साथ राजपथ पर बाबा रामदेव, कई मंत्रियों, जानी-माने योग साधकों, साधुओं, धार्मिक नेताओं के भी योग करने की उम्मीद है। पिछले दिनों मोदी ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
सीधा प्रसारण
राजपथ में होने वाले योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को दूरदर्शन सीधा प्रसारित करेगा। माना जा रहा है कि बाकी टीवी चैनल भी उस दिन सारा फोकस योग दिवस पर ही रखेंगे।













Click it and Unblock the Notifications