अमिताभ बच्चन ने परिवार की तस्वीर को साझा करके फैंस के लिए लिखी भावुक बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। अमिताभ बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बच्चन परिवार के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने के लिए बड़ी संख्या में लोग दुआ कर रहे हैं। लोगों की दुआओं का अमिताभ बच्चन ने शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की एक तस्वीर साझा करके लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

आपकी दुआओं को हम सुन सकते हैं

आपकी दुआओं को हम सुन सकते हैं

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा है कि हम आपके प्यार को देख सकते हैं, हम आपकी प्रार्थानओं को सुन सकते हैं, हम आपका हाथ जोड़कर इस प्यार और आभार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट के साथ ही एक तस्वीर को भी साझा किया है, जिसमे अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी अराध्या को देखा जा सकता है। अमिताभ बच्चन ने प्रार्थना को लेकर एक ब्लॉग भी लिखा है, जिसमे उन्होंने बताया कि जुड़ाव सर्वोपरि होता है, आपकी मौजूदगी सर्वोपरि होती है, आप जो दुआएं और प्रार्थना मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा से हमारे लिए करते हैं, वह हमतक पहुंचती है और हम आपके प्यार और देखभाल से अभीभूत हैं।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai पर इलाज का ऐसा हो रहा है असर | वनइंडिया हिंदी
    लोगों का जताया आभार

    लोगों का जताया आभार

    अमिताभ बच्चन ने लिखा कि आप सबको अपने जीवन में पाकर हम काफी सौभग्यशाली हैं, आप हमे शक्ति देते हैं और हर वक्त ये बताते हैं कि हम अकेले नहीं हैं। आपके असीम प्यार के लिए बहुत शुक्रिया, लेकिन आपके प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है, आप लोगों को ढेर सारा प्यार। गौरतलब है कि बच्चन परिवार ठीक हो रहा है और इलाज का उनपर अच्छा असर हो रहा है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन 1 जुलाई से नानावती अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में हैं। जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी 8 साल की बेटी आराध्या को शुक्रवार को शिफ्ट कर दिया गया है। इन सभी लोगों का कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

    लगातार अपडेट देते हैं अमिताभ

    लगातार अपडेट देते हैं अमिताभ

    जानकारी के अनुसार अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्य और आराध्य ठीक हैं। ऐश्वर्या और आराध्या को कुछ दिनों के लिए अभी अस्पताल में ही रहना होगा। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने बारे में अपडेट दे रहे है। गुरुवार को अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा था, सभी से ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+