कुमार विश्वास पर अमिताभ का ट्वीट, यूजर बोले 'आपने एक ही मारा, लेकिन सॉलिड मारा'
अमिताभ बच्चन ने कुमार विश्वास को दिखाया आईना, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की तारीफ
नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वह अपनी फिल्मों और सिनेमा के अलावा कई मुद्दों पर राय जाहिर करते हैं। लेकिन हालिया कुमार विश्वास विवाद के बाद अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिल रही है। दरअसल कुमार विश्वास ने अपने यू ट्यूब चैनल पर अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता का वीडियो शेयर करने के बाद अमिताभ बच्चन ने जिस अंदाज में कुमार को जवाब दिया उसने कुमार को वीडियो को डीलीट करने के लिए मजबूर कर दिया।

वीडियो से शुरू हुआ था विवाद
आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने अपने यू ट्यूब चैनल तर्पण के जरिए पुराने कवियों को श्रृद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें वह तमाम कवियों की कविता को सुनाते हैं। लेकिन इस कड़ी में जब कुमार ने अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता नीड़ का निर्माण को यू ट्यूब पर साझा किया तो अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा कि यह कॉपीराइट का उल्लंघन है, कानून कार्रवाई की जाएगी।
व्यंग करते हुए कुमार ने किया ट्वीट पिन
जिसके जवाब में कुमार विश्वास ने लिखा कि इस कविता को लेकर तमाम कवि समुदाय ने उनकी तारीफ की है, लेकिन आपकी ओर से मुझे नोटिस प्राप्त हुआ है, लिहाजा बाबूजी को श्रृद्धांजलि वाले इस वीडियो को डीलीट कर रहा हूं और आपके द्वारा इस वीडियो द्वारा हुई कमाई के तौर पर 32 रुपए भेज रहा हूं। प्रणाम।
कुमार के इस ट्वीट के बाद अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट कुछ देर बाद किया, हालांकि इस बार उन्होंने कुमार विश्वास का कोई जिक्र नहीं किया उन्होंने लिखा हो सकता है की अगर हम कुछ लोगों से ये कह सकें की 'दिमाग़' एक App ., है , तो शयद वो उसका इस्तेमाल, उपयोग करना शुरू करदें।
लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अमिताभ बच्चन के इस के बाद बिग बी के फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू की और सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास की क्लास लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications