पनामा लीक्स पर अमिताभ बच्चन ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। बिग बी अमिताभ बच्चन ने आखिरकार पनामा लीक्स पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने उपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अमिताभ बच्चन ने बयान जारी करके कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि विदेश में किये गये उनके खर्च और निवेश पूरी तरह से सही हैं और उन्होंने अपने सभी टैक्स भरे हैं।

बिग बी ने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस ने जिन कंपनियों के नामों का जिक्र किया है उसे मैं नहीं जानता हूं। 'सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड', 'लेडी शिपिंग लिमिटेड', 'ट्रेजर शिपिंग लिमिटेड' और 'ट्रैंप शिपिंग लिमिटेड' इन सभी कंपनियो को मैं नहीं जानता हूं।
अमिताभ ने कहा कि मैंने अपने सभी टैक्स चुकाये हैं और मैंने जो भी पैसा विदेश भेजा है वह नियमों के अनुसार है और हर तरह के टैक्स का मैंने भुगतान किया है। किसी भी तरह की टैक्स चोरी से अमिताभ ने साफ इनकार किया है। वहीं उनकी बहू ऐश्वर्या राय ने भी उनपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।












Click it and Unblock the Notifications