भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान ओवल में भेलपूड़ी बेच रहा अंग्रेज, अमिताभ बच्चन ने साझा किया वीडियो

नई दिल्ली। कभी आपने सोचा है कि कोई अंग्रेज लोगों के बीच भेलपूड़ी बनाकर बेचे और लोग बड़े भाीड़ लगाकर उसे खाएं। जी हां विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान ओवल में मैदान के बाहर एक अंग्रेज भेलपुड़ी बेचता हुआ लोकप्रिय हो रहा है। इस भेलपूड़ी वाले के वीडियो को खुद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प र साझा किया। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि भेरी भेल डन।

big b

दरअसल ट्विटर पर जैस्मीन नाम की यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए अमिताभ बच्चन को टैग किया था। जैस्मीन ने लिखा है भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान अंग्रेज भेल पूड़ी बेच रहा है, जिसमे उन्होंने लिखा कि भेल ले लो भाई। पूछने पर इस व्यक्ति ने बताया कि उसने यह भेलपूड़ी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बनाना सीखा है। अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए जैस्मीन ने लिखा कि कृपया इसे देखे, आनंद लें, बच्चन जी। जिसे बाद में अमिताभ बच्चन ने साझा किया। इस वीडियों को लाखों लोग अबतक देख चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो को साझा किया है।

बता दें कि ट्विटर पर जिस यूजर ने इस वीडियो को साझा किया है उनका नाम जैस्मीन है और वह अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपने बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि मैं अमित जी और उनके परिवार की बहुत बड़ी फैन हूं। मेरा पहले पत्र का जवाब 1973 में अमिताभ बच्चन ने दिया था, मेरे पहले ट्वीट का जवाब 24 अक्टूबर 2014 को अमिताभ बच्चन ने दिया, जबकि 2 दिसंबर 2018 को अमिताभ बच्चन ने मुझे फॉलो करना शुरू कर दिया। जैस्मीन ने अपनी तस्वीर को अमिताभ बच्चन के साथ डीपी के तौर पर लगाया है। जबकि उनके कवर फोटो में भी अमिताभ बच्चन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+