ऑनस्क्रीन मां से खत मिलने पर भावुक हुए महानायक अमिताभ बच्चन, फैंस के साथ किया शेयर
बड़े पर्दे पर कई बार अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभा चुकीं सुलोचना लाटकर ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे को पत्र लिखा है। इस पत्र को अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर फैंस के साथ शेयर किया है। अमिताभ को ये पत्र सुलोचना लाटकरने उनके 75वें जन्मदिन पर लिखा था जिसे उन्होंने अब जाकर शेयर किया है।
Recommended Video


मुंबई। बड़े पर्दे पर कई बार अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभा चुकीं सुलोचना लाटकर ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे को पत्र लिखा है। इस पत्र को अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर फैंस के साथ शेयर किया है। अमिताभ को ये पत्र सुलोचना लाटकरने उनके 75वें जन्मदिन पर लिखा था जिसे उन्होंने अब जाकर शेयर किया है। सुलोचना काटकर ने मुकद्दर का सिकंदर समेत कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाई है।

फेसबुक पर फैंस के साथ किया शेयर
अपनी ऑनस्क्रीन मां का खत शेयर करते हुए अमिताभ ने फेसबुक पर लिखा, 'सुलोचना जी ने मेरी माँ की भूमिका अनेक फ़िल्मों में निभाई , और उनका स्नेह, प्यार और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा ; किंतु , मेरी ७५ वी वर्ष गाँठ पर उन्होंने जो मुझे अपने पत्र का उपहार दिया, उससे मैं अभिभूत हो गया!'

महानायक के 75वें जन्मदिन पर लिखा खत
इस खत में सुलोचना काटकर ने अमिताभ बच्चन की लंबी उम्र की कामना करते हुए लिखा है, 'जन्मदिन की करोड़ों शुभकामनाएं और आशीर्वाद। आज आफके 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मराठी भाषा में ऐसी वर्षगांठ को अमृतमहोत्सव कहा जाता है। आप अमृत का अर्थ जानते ही हो। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है की आपकी आनेवाली जिंदगी पर यह अमृतधारा सदा बरसती रहे।'

कई फिल्मों में किया है साथ काम
सुलोचना काटकर और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में मां-बेटे का रोल निभाया है। इन फिल्मों को याद करते हुए उन्होंने लिखा, 'रेशमा और शेरा, शर्मिला, गंभीर और छोटु आज भी स्मरण में है। आज उसी छोटू का पहाड़ जैसा मजबूत और विशाल अमिताभ बच्चन बना हुआ देखती हूं तो प्रभु की चमत्कार का साक्षात्कार होता है।' इससे पहले अमिताभ बच्चन ने वेटरन अभिनेता दिलीप कुमार से मिला खत भी फेसबुक पर शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications