पापा अमिताभ ने शेयर की अपनी लाडो की बचपन की तस्वीर, शर्म से लाल हुई श्वेता बच्चन
नई

'एक दिन ऐसी थी, और पता ही नहीं चला कब ऐसी हो गयी !'
अमिताभ ने जो दो तस्वीरें शेयर कीं उनमें से पहली तस्वीर में श्वेता लगभग 2 या ढाई साल की दिखाई पड़ रही हैं और किसी बीच पर अमिताभ के साथ है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अमिताभ श्वेता को स्विम सूट पहना रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर अब की है जिसमें वे बेटी श्वेता के साथ खिलखिलाकर हंसते दिख रहे हैं। फोटो के कैप्शन में अमिताभ ने लिखा है- 'एक दिन ऐसी थी, और पता ही नहीं चला कब... ऐसी हो गयी !'
View this post on Instagramएक दिन ऐसी थी, और पता ही नहीं चला कब … ऐसी हो गयी !
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
पिता का पोस्ट देखकर बुरी तरह शर्माईं श्वेता
अमिताभ ने श्वेता की जो बचपन की फोटो शेयर की थी उसे देखकर काफी शर्मा गईं और श्वेता ने कमेंट बॉक्स में लिखा- 'ओह माई गॉड...ये तस्वीर मुझे बहुत शर्मिंदा कर रही है'। बता दें कि श्वेता बच्चन आज खुद एक बेटी की मां हैं। उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा के जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें भी आ रही हैं।
'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ के लुक ने चौंकाया
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में उनका लुक पहचानना मुश्किल हो गया है। ये फिल्म शूजित सरकार की है। क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म में अमिताभ के इस लुक का खुलासा किया है। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म में उनके किरदार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि- फिल्म गुलाबो सिताबो से अमिताभ का विचित्र लुक सामने आया। फिल्म में अमिताभ के साथ आयुष्मान खुराना भी हैं।
यह












Click it and Unblock the Notifications