अमिताभ बच्चन बोले मैं राष्ट्रपति पद की रेस में नहीं हूं
नई दिल्ली। बिग बी अमिताभ बच्चन ने उन सभी अटकलों पर लगाम लगा दी है जिसमें कहा जा रहा था कि उनका नाम अगले राष्ट्रपति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामित करने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन उनके राष्ट्रपति पद की दौड़ में होने की खबरों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से मैं भी ऐसी अनूठी खबरें सुन रहा हूं।
बिग बी ने कहा कि मेरी ऐसी कोई अभिलाषा नहीं है, लोग इसके जरिए अपने मजाकिया अंदाज को धार दे रहे हैं। जबकि हकीकत से इसका कोई वास्ता नहीं है।
सोशल मीडिया पर इस तरह की अटकलें लगायी जा रही थी कि अमिताभ बच्चन अगले राष्ट्रपति हो सकते हैं। लोग जमकर फेसबुक और ट्विटर पर इस तरह की खबरों को आपस मं साझा कर रहे थे लेकिन आखिरकार अमिताभ बच्चन ने खुद आगे आकर इसको बेबुनियाद बताया है।












Click it and Unblock the Notifications