अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता को पत्र लिखा करते थे आमिर खान, जानिए क्या है माजरा?

Amitabh Bachchan's daughter Shweta Bachchan Nanda got letters from Aamir Khan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का दीवाना पूरा देश है, वो करोड़ों लोगों के फेवरेट हैं, लोग उनकी तरह से बनना चाहते हैं लेकिन उनकी लाडली बेटी श्वेता बच्चन का कोई और फेवरेट फिल्म स्टार है। जी हां श्वेता बच्चन फिल्म अभिनेता आमिर खान की बहुत बड़ी फैन थीं, इस बात का खुलासा खुद उनके भाई अभिषेक बच्चन ने कुछ वक्त पहले कॉफी विद करण के शो में किया था, जहां वो अपनी बहन श्वेता के साथ पहुंचे थे।

आमिर-सलमान पर फिदा थीं श्वेता: अभिषेक बच्चन

आमिर-सलमान पर फिदा थीं श्वेता: अभिषेक बच्चन

अभिषेक ने बताया था कि आमिर खान, श्वेता के टीनएज क्रश रहे हैं। वो आमिर की क्यूटनेस पर फिदा थीं , जब ये बात आमिर खान को पता चली तो वो श्वेता के जन्मदिन पर उन्हें लेटर लिखने लगे थे।मालूम हो कि श्वेता और आमिर खान का जन्मदिन आस-पास है। आमिर का बर्थ डे 14 मार्च को होता है तो वहीं श्वेता बच्चन नंदा का जन्मदिन 17 मार्च को होता है।

अभिषेक ने खोला श्वेता बच्चन का राज

अभिषेक ने खोला श्वेता बच्चन का राज

यही नहीं अभिषेक ने ये भी बताया कि श्वेता फिल्म 'मैंने प्यार किया' को देखकर सलमान खान की भी फैन हो गई थीं। जिस पर श्वेता ने इस बारे में पूरा किस्सा बताया। श्वेता ने कहा कि जब 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई थी तो मैं बोर्डिंग स्कूल में थी, जहां फिल्म देखने की परमिशन नहीं थी। मैंने ये फिल्म वीसीआर पर देखी थी और इसके बाद मैंने फिल्म को ऑडियो कैसेट में रिकॉर्ड कर ली थी और इसे सुनती रहती थीं। जिस पर अभिषेक ने कहा कि इसका खामियाजा ये हुआ था कि मुझसे इसने फ्रेंड की कैप मंगवाई थी। जिसे तकिए के नीचे रखकर ये सोती थी। इस पर श्वेता और करण दोनों ही जोर-जोर से हंसने लगे।

देखें: श्वेता बच्चन का वीडियो

'श्वेता बच्चन ने फिल्मों को अपना करियर नहीं चुना'

'श्वेता बच्चन ने फिल्मों को अपना करियर नहीं चुना'

मालूम हो कि श्वेता बच्चन ने फिल्मों को अपना करियर नहीं चुना था लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने पापा के बेहद करीब श्वेता बच्चन साल 2018 में पहली बार अमिताभ संग एक ज्वैलरी एड में दिखाई दी थीं, जो कि काफी लोकप्रिय हुआ था। वो कल्याण ज्वैलर्स का विज्ञापन था, जिसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि जब भी मैं इसे देख रहा हूं आंखों में पानी भर जा रहा है, बेटियां सबसे बेस्ट हैं।

'पापा ने कभी भी मेरे लिए किसी को फोन नहीं किया'

'पापा ने कभी भी मेरे लिए किसी को फोन नहीं किया'

हाल ही में नेपोटिज्म (Nepotism) पर जब काफी बवाल मचा था, तब अभिषेक बच्चन ने एक बड़ी ही चौंकाने वाली बात कही थी। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)का कहना था कि उनके पिता ने कभी भी उन्हें बॉलीवुड में आगे बढ़ने में उनकी मदद नहीं की, वो अपने दम पर आगे बढ़े हैं। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अभिषेक ने बताया था कि Star Kids का मतलब ये नहीं होता है कि आपके लिए हर चीज आसान होती है, आपको भी औरों की तरह ही मेहनत करनी होती है। वंशवाद पर बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि उनके पिता ने कभी भी काम को लेकर उनकी पैरवी नहीं की और ना ही उन्होंने मुझे काम दिलवाने के लिए किसी को फोन किया, कोई कुछ भी कहे लेकिन सच यही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+