ट्विटर पर अपनी ही तस्वीर शेयर कर बोले अमिताभ बच्चन, मैं माफी चाहता हूं
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का ट्विटर पर शेयर किया एक फोटो चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अमिताभ ने शुक्रवार को एक अपना एक फोटो शेयर किया है। फोटो शेयर कर उन्होंने सबसे माफी भी मांगी है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

बच्चन बोले, मैं श्रमा प्रार्थी हूं
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर एकाउंट से जो फोटो शेयर की है। उसमें बच्चन कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। येलो ब्लेजर, ब्लू गोगल्स और ब्लू मफलर के साथ अमिताभ बच्चन का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ना जानें क्यों आज मन में आया तो यह तस्वीर छाप दी। इसलिए अगर किसी को आपत्ति हुई तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
अमिताभ का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इसके साथ ही लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। यूजर्स अमिताभ के लुक की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनसे कह रहे हैं कि आपसे भला किसी को क्या आपत्ति हो सकती है। बता दें कि बच्चन अकसर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

केबीसी में बिजी हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में दिख रहे हैं। ये शो टीवी पर काफी मशहूर है। शो से अलग अमिताभ बच्चन जल्द ही कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे और गुलाबो सिताबो जैसी फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications