'नागरिकों की स्वतंत्रता पर अब भी उठते हैं सवाल', Freedom Of Expression पर बोले अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने नागरिकों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बड़ी बात कही है।

Amitabh Bachchan On freedom Of expression: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने संविधान के तहत मिले नागरिकों के मूल अधिकारों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक बयान में कहा कि अब भी देश के नागरिकों की अभिव्यक्ति की आजादी और स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जाते हैं। बता दें पिछले कई सालों से विपक्षी दल लगातार सत्ता पर इस तरह के आरोप लगाते रहे हैं। वहीं अब फिल्म अभिनेता अमिताभ ने कहा है कि नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर अब भी देश में सवाल उठाए जाते हैं।
केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार आने के बाद से लगातार विपक्षी दलों द्वारा लोगों की आवाज को दबाने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल ऐसे आरोप आए दिन लगाते हैं। वहीं अब बॉलीबुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि भारत में अब भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा पर सवाल उठाए जाते हैं।
दरअसल, संविधान के अनुच्छेद 14 में नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का प्रावधान किया है। इसमें भारत के किसी बी नागरिको को अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है। हर किसी को अपनी बात लिखित, बोलकर या फिर किसी अन्य माध्यम से रखने का अधिकार है।












Click it and Unblock the Notifications