'अतुल्य भारत अभियान' का ब्रांड एंबेसडर बनने की बात हुई नहीं: अमिताभ
मुंबई। हिंदी फिल्मी दुनिया के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उनसे कभी किसी ने 'अतुल्य भारत अभियान' का ब्रांड एंबेसडर बनने की बात कही ही नहीं और ना ही इस सिलसिले में उनसे कोई औपचारिक संपर्क किया गया है।
अमिताभ ने कहा कि मीडिया मुझे और 'अतुल्य भारत अभियान' को लेकर बातें कर रहा है लेकिन मेरे लिए यह प्रासंगिक नहीं है और ना ही मैं इस पर कोई टिप्पणी करूंगा।
सही जानकारी के लिए सरकार से संपर्क करे मीडिया
रही बात पनामा पेपर लीक में मेरा नाम आने की तो इस बात की जानकारी के लिए उन्हें सरकार से संपर्क करना चाहिए क्योंकि वो इस सिलसिले में जांच कर रही है, मैं पहले ही कह चुका हूं कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है।
अमिताभ ने कहा कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया गया
आपको बता दें कि मीडिया में यह खबर सुर्खियां बनी थीं कि पनामा पेपर्स लीक में अमिताभ का नाम आने के कारण अब सरकार उन्हें 'अतुल्य भारत अभियान' का एंबेसडर नहीं बनायेगी।













Click it and Unblock the Notifications