ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने की फेसबुक की शिकायत

viral, amitabh bachchan, twitter, social media, facebook, अमिताभ बच्चन, फेसबुक, ट्विटर, सोशल मीडिया

नई दिल्ली। बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे पर करोड़ो लोगों का दिल अपने अभिनय से जीत लेते हैं, उनका यही जादू सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर करोड़ो लोग अमिताभ बच्चन को फॉलो करते हैं। लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक खास बात को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा कि हेलो फेसबुक, जागो, मेरा पेज पूरी तरह से नहीं खुल रहा है, ऐसा कई दिनों से हो रहा है। उन्होंने इस दिक्कत पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि मुझे फेसबुक की शिकायत ट्विटर पर करनी पड़ रही है, यह काफी दुखद है। दरअसल अमिताभ बच्चन का फेसबुक अकाउंट पर बना पेज पूरी तरह से नहीं खुल रहा है, काफी लोग इस बाबत बिग बी से शिकायत भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- महिला ने एक साथ दिया चार बच्‍चों को जन्‍म, लोग कह रहे हैं ईश्‍वर का चमत्‍कार

आपको बता दें कि फेसबुक पर अमिताभ बच्चन को 27 करोड़ से अधिक लोग पसंद करते हैं, जबकि 26 करोड़ 73 लाख से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को फॉलो करने वालों की संख्या 27 करोड़ से अधिक है। बिग बी अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ना सिर्फ अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए करते हैं, बल्कि कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखते हैं। अमिताभ बच्चन मौजूदा समय में आमिर खान के साथ फिल्म कर रहे हैं, इस फिल्म का नाम ठग्स ऑफ हिंदुस्तान है। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं, फिल्म में कैटरीना कैफ भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+