मोदी सरकार करेगी अल्पसंख्यकों को लुभाने की कोशिश, मिलेगा अमिताभ का साथ

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से लगातार धर्मातरण जैसे मुद्दे से बीजेपी पर हिंदूवादी होने का आरोप लग रहा है लेकिन बीजेपी अपनी इस छवि से मुक्त होना चाहती है इसलिए वो अब अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए एक कैंपेन प्रोग्राम करने जा रही है जिसके लिए शायद मोदी सरकार का साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन दे सकते हैं जो पिछले दिनों दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी से मिले थे।

Amitabh Bachchan to appear in PM Modi's secular ad

इस कैंपेन की जिम्मेदार बीजेपी के कद्दावर नेता मुख्तार अब्बास नकवी पर होगी। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन, अल्पसंख्यकों के इलाके में प्रचार करने के लिए जायेंगे ताकि वो लोगों को बता सकें कि बीजेपी एक धर्मनिरपेक्ष सरकार है।

बीजेपी को धर्मनिरपेक्ष बनाने की कोशिश

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के हिसाब से इस कैंपन की शुरूआत केरल से होगी और केरल से होते हुए यह प्रचार पूरे भारत में फैलेगा। अमिताभ बच्चन इस कैंपने का एड करेंगे और यह कैंपन 26 जनवरी से शुरू होगा। इस कैंपन वीडियो में अमिताभ के साथ पीएम मोदी और वित्तमंत्री अरूण जेटली भी दिखायी देंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि अमिताभ को इस एड के लिए मोदी ने पर्सनली ऑफर किया था।

26 जनवरी को दिखायी देगा एड

लेकिन सोचने वाली बात यह है कि क्या इस तरह के कैंपन से मोदी सरकार उन लोगों को खुश कर सकेगी जो पिछले दिनों धर्मांतरण के दर्द से गुजरे हैं और मोदी सरकार अपने उन लोगों का मुंह कैसे बंद करेगी जो ईसाइयों और मुगलों को हिंदू बनाने को सही ठहरा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+