अब आमिर खान नहीं अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा कहेंगे अतिथि देवो भव:
नई दिल्ली। अतुल्य भारत के पूर्व ब्रांड अंबेसडर आमिर खान के असिहष्णुता पर दिये बयान के बाद उनके करार को फिर से बढ़ाया नहीं गया। आमिर खान की जगह अब बिग बी अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा को अतुल्य भारत भारत ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया गया है।

इन दोनों ही बॉलिवुड कलाकारों को आमिर खान की जगह अतुल्य भारत का अंबेसडर बनाया गया है। पिछले दस सालों से आमिर खान अतुल्य भारत के ब्रांड अंबेसडर थे। आमिर पर आरोप.. इंडिया की इमेज बिगाड़ रहे थे
अतुल्य भारत के ब्रांड अंबेसडर के लिए कई बड़े खिलाड़ियों सहित कलाकारों को चिन्हित किया गया था जिसमें से आखिरी मुहर अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा के नाम पर लगी।
अतिथि देवो भव के अंबेसडर के लिए महिला की तलाश थी जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा को इसके लिए चुना गया है। दोनों ही कलाकारों को पर्यटन विभाग की ओर से ब्रांड अंबेसडर चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications