कल खुलेंगे पत्ते, राजस्थान में अमित शाह की चली या वसुंधरा राजे की

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। लेकिन खबर है कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार को जारी हो सकती है। इसी लिस्ट में यह भी साफ हो जाएगा कि राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया और अमित शाह में से कौन 21 साबित हुआ। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी नेता कई राउंड बैठक कर चुके हैं लेकिन सहमति नहीं बन सकी है।

सीईसी की बैठक में भी नहीं हुई चर्चा

सीईसी की बैठक में भी नहीं हुई चर्चा

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी राजस्थान पर चर्चा ही नहीं की गई। पार्टी सूत्रों कहना है कि अभी भी मामला पूरी तरह से सुलझा हुआ नहीं है। इसलिए अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी बैठक में उन उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी जिसको लेकर विवाद है। ऐसे में संभावना है कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी रविवार या फिर सोमवार सुबह जारी कर दी जाएगी।

समर्थकों को टिकट दिलाने को लेकर विवाद

समर्थकों को टिकट दिलाने को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पार्टी नेतृत्व के बीच उम्मीदवारों के चयन को लेकर मामला अटका हुआ है। एक तरफ वसुंधरा अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के पक्ष में है तो दूसरी ओर पार्टी राज्य से मिले फीडबैक के आधार पर बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है। इसी बात की वजह से स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

प्रकाश जावडेकर के साथ हो चुकी है कई बार बैठक

प्रकाश जावडेकर के साथ हो चुकी है कई बार बैठक

बता दें कि राजस्थान चुनाव में उम्मीदवारों के नाम को लेकर प्रकाश जावडेकर और वसुंधरा राजे के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है। उम्मीदवारों के नाम को लेकर जल्दबाजी इसलिए हैं क्योंकि 7 दिसंबर को राजस्थान में पहले चरण का चुनाव होना है। ऐसे में प्रत्याशियों के नाम के ऐलान में देरी की वजह से चुनाव प्रचार पर असर पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+