स्वाइन फ्लू से पीड़ित अमित शाह की कैसी है अब तबीयत, भाजपा ने जारी किया बयान

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सेहत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, अमित शाह की हालत में भी सुधार है और उन्हें एक से दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अमित शाह को स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष का इलाज एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में चल रहा है।

Amit Shah will be discharged from AIIMS soon: BJP

शाह ने एक ट्वीट कर बुधवार को अपने बीमार होने के बारे में लोगों को सूचना दी थी। शाह ने ट्वीट में लिखा था कि, मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।

इसके बाद गुरुवार को बीजेपी ने अमित शाह की के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा कि, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की स्थिति में सुधार है। डॉक्टरों ने आज सुबह उनका चैकअप किया। डॉक्टरों का कहना है कि वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। शुभकामनाओं और संदेशों के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपके स्नेह से हम अभिभूत हैं।

अमित शाह को सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह रात करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचे और उन्हें पुराने निजी वार्ड में भर्ती किया गया है। कल रात अमित शाह को देखने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरी और मीनाक्षी लेखी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रविशंकर प्रसाद ने एम्स में भर्ती भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+