हमीरपुर में बोले अमित शाह- हिमाचल में बीजेपी की लहर नहीं बल्कि सुनामी चल रही है
शिमला। हिमाचल के डलहौजी और कोटखाई में चुनावी रैली करने के बाद बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंडी और हमीरपुर में जनसभाएं संबोधित कीं। हमीरपुर में अमित शाह ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी दीवार पर लिख लें कि हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनेगी। अमित शाह ने कहा कि मोदी का विजय रथ अब हिमाचल में पहुंच गया है। इसे कोई नहीं रोक सकता। इससे पहले अमित शाह ने मंडी में कहा कि जब दिल्ली से आया तो कहते थे कि भाजपा की लहर है। अब तो यहां भाजपा की सुनामी है। जब सुनामी आती है तो कुछ नहीं बचता।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में 5-5 साल वाली सरकार नहीं चाहिए। 20 साल की सरकार चाहिए। 5-5 साल का खेल बंद करें। विकास के गुब्बारे में भाजपा हवा भरती है। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा 2014 के बाद के सभी चुनावों को याद करो। हर चुनाव में भाजपा आई। शाह ने कहा कि मोदी ने 30 करोड़ घरों में बैंक खाते खोले। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल की जनता वीरभद्र सरकार से उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों का हिसाब देना होगा।
शाह ने कहा कि राहुल पूछ रहे गुजरात में क्या विकास हुआ। राहुल हिमाचल गुडिया की मौत व वीरभद्र के भ्रष्टाचार का हिसाब मांगता है। हिमाचल के विकास के लिए क्या किया, हिसाब दो मैं हिसाब देकर जाऊंगा। शाह ने कहा कि हम मुंह छिपा कर नहीं सीना तान कर जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने हिमाचल में संगठन खड़ा किया है।
शाह ने कहा कि गांधी परिवार की तीन पीढियों ने देश में राज किया, लेकिन विकास की दृष्टि से जो काम होने चाहिए थे, वे नहीं हो पाए। हजारों करोड़ रुपए के घोटाले करने वाली कांग्रेस सरकार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किस मुंह से मोदी सरकार के 3 साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं। हिसाब तो अब राहुल को अपनी इन 3 पीढिय़ों के साथ प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यो का देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications