'दिल्‍ली में 8 बीजेपी सांसद' बताकर ट्रोल हुए अमित शाह, यूजर्स ने पूछा- 7 ही हैं, आठवां कब पैदा हुआ?

नई दिल्‍ली। दिल्ली में विधानसभा का बिगुल बज चुका है। बीजेपी, आप, कांग्रेस समेत सभी पार्टियों में जोर-आजमाइश जारी है। सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली को लेकर एक ऐसा ट्वीट कर दिया है जिससे वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल हुआ ये कि अमित शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए एक ट्वीट किया और लिखा कि दिल्ली के 8 सांसदों ने राज्य के स्कूलों का दौरा किया। बस, फिर क्या था लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं और सभी पर बीजेपी का कब्जा है। दिल्ली में राज्यसभा की 3 सीटें हैं और सभी पर आम आदमी पार्टी के सांसद हैं।

ये था अमित शाह का ट्वीट, VIDEO भी किया था शेयर

ये था अमित शाह का ट्वीट, VIDEO भी किया था शेयर

दिल्‍ली के सरकारी स्कूलों की हालत को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके सांसदों ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया और उनकी हालत बहुत खराब पाई। अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें सरकारी स्कूलों की खराब हलात को दिखाया गया है। अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि ‘अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली भाजपा के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है...इनकी बदहाली ने आपकी ‘शिक्षा की क्रांति' के दावों की पोल खोल दी। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा...एक छात्र कह रहा है कि यहां पढ़ाई नहीं होती और शिक्षक नहीं आते।'

ट्विटर यूजर्स का ये रहा रिएक्‍शन

ट्विटर यूजर्स का ये रहा रिएक्‍शन

अमित शाह के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद यूजर्स के प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। यूजर्स अमित शाह को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘दिल्ली में तो 7 सांसद हैं।' एक यूजर ने लिखा कि ‘एक सांसद और हैं ना जिनका नाम झूठ है।' एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘सोच कर तो बोल लें।' इन सभी के अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

केजरीवाल ने भी लगाया अमित शाह पर गंभीर आरोप

केजरीवाल ने भी लगाया अमित शाह पर गंभीर आरोप

केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह के दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों की स्थिति पर जारी वीडियो को फर्जी बताया। केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह के सांसदों ने झूठी रिपोर्ट बनाई है। केजरीवाल ने कहा कि 5 साल पहले जब हमारी सरकार बनी थी, तब दिल्ली के स्कूलों का बुरा हाल था। जनता के साथ मिलकर हम लोगों ने शिक्षा का पूरा ढांचा बदल दिया है। मगर मुझे बहुत दुख हुआ, जब अमित शाह ने दिल्ली के लोगों का मजाक बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+