जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद अब खुद पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचेंगे अमित शाह

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं। पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर कैलाश विजयर्गीय तक यहां का दौरा कर चुके हैं। लेकिन अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस महीने शाह दूसरी बार पश्चिम बंगाल का दौरा करने के लिए पहुंचेंगे। हालांकि शाह के दौरे की तारीख अभी तय नहीं है लेकिन रिपोर्ट की माने तो 19 या 20 दिसंबर को शाह पश्चिम बगाल पहुंच सकते हैं। इस दौरान अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे।

Recommended Video

    JP Nadda convoy attacked : BJP-TMC में सियासी लड़ाई तेज, Amit Shah पहुंचेगे Bengal | वनइंडिया हिंदी
    amit shah

    दरअसल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर साउथ 24 परगना पर हमला हुआ था, उनके काफिले पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने पत्थर फेंके थे। नड्डा जब डायमंड हार्बर जा रहे थे तो उनके काफिले पर पत्थरबाजी की गई थी। काफिले में पार्टी के कई नेताओं कैलाश विजयवर्गीय, दिलीप घोष की गाड़ियां शामिल थीं। इन लोगों की कार पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि नड्डा इस हमले में सुरक्षित बच गए थे और उन्हें किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई थी। जबकि कैलाश विजयवर्गीय को हमले में कुछ चोटें आई थीं। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार से इस कथित हमले की रिपोर्ट तलब की है।

    पश्चिम बंगाल में भाजपा के अभियान को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 2021 के चुनाव में 200 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 9 साल पहले हमारा वोट फीसदी 4 प्रतिशत था, जबकि 2014 में हमारी सिर्फ 2 सीटें थीं, लेकिन 2019 में हमने 18 सीटों पर जीत दर्ज की और वोट फीसदी 40 फीसदी तक पहुंच गया। नड्डा ने अपील की है कि लोग ममता सरकार को उखाड़ फेंके। नड्डा ने टीएमसी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह पर कहा कि टीएमसी परिवार की पार्टी है। पश्चिम बंगाल दौरे पर नड्डा ने कोलकाता के राज्य चुनाव कार्याल और 9 जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+