भरे मंच पर अमित शाह ने तमिलिसाई को लगाई फटकार! पूर्व मंत्री ने कहा-तमिलनाडु से हैं इसलिए हो रहा ये व्यव्हार
Amit Shah-Tamilisai Soundararajan Viral Video: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तमिलनाडु की बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के बीच के बातचीत का एक 11 सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल है।
वीडियो शेयर करने वाले लोग यह दावा कर रहे हैं कि अमित शाह तमिलिसाई सुंदरराजन पर गुस्सा कर रहे हैं। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है जैसे शाह सुंदरराजन को गुस्से में डांट रहे हों।

वायरल वीडियो में अमित शाह को सौंदर्यराजन को बुलाते और उंगली हिलाते हुए कुछ निर्देश देते देखा जा सकता है। तमिलिसाई दक्षिण चेन्नई से भाजपा की लोकसभा चुनाव उम्मीदवार थीं। वह पहले तेलंगाना की राज्यपाल थीं और पूर्व में पुडुचेरी की उपराज्यपाल का पद भी संभाल चुकी हैं। 2014-2019 के दौरान वो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रहीं हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन ने इस वायरल वीडियो को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के वीडियो ने सोशल मीडिया पर विवाद और अटकलों को जन्म दे दिया है।
मारन ने एक बयान में इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'अवांछित' बताया।
मारन ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वह तेलंगाना और पुडुचेरी की राज्यपाल थीं। हमें बुरा लग रहा है।"
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "क्या गृह मंत्री (वित्त मंत्री) निर्मला सीतारमण या (विदेश मंत्री) एस जयशंकर के साथ भी यही व्यवहार करेंगे? सिर्फ इसलिए कि वह (तमिलिसाई) तमिलनाडु से हैं, क्या उनके साथ किसी भी तरह का व्यवहार किया जा सकता है? यह बेहद अवांछित है।"
कैमरे में कैद हुई संक्षिप्त बातचीत में तमिलिसाई को अमित शाह का अभिवादन करते देखा जा सकता है, लेकिन वह उन्हें वापस बुलाते हैं और उंगली दिखाते हुए गंभीर मुद्रा में उनसे (तमिलिसाई) कुछ कहते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स अमित शाह के तमिलिसाई से बातचीत करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications