केजरीवाल का पलटवार, कहा- मुझे गाली देने के अलावा अमित शाह ने और कुछ नहीं कहा

Recommended Video

    Delhi election से पहले वार-पलटवार तेज, Amit Shah के वार पर Arvind Kejriwal का पलटवार |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार किया है, उन्होंने Tweet किया है कि मुझे लगा वह हमारे कामों की कमियां बताएंगे और दिल्ली के विकास की बात करेंगे लेकिन उन्होंने मुझे गाली देने के अलावा कुछ नहीं कहा, केजरीवाल ने अमित शाह को मोहल्ला क्लीनिक देखने का न्योता भी दिया है।

    मुझे गाली देने के अलावा अमित शाह ने और कुछ नहीं कहा

    दरअसल रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल ने 20 कॉलेज और 5000 से ज्यादा स्कूल बनाने का वादा किया था, मैं दूरबीन लगाकर देख रहा हूं लेकिन कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं, इसी पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पलटवार करते हुए कहा कि आज भी 150 नए मोहल्ला क्लिनिक का उद्घाटन किया है आकर देख लें।

    मालूम हो कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था, इस दौरान वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर बरसे।

    दिल्ली के सीएम पर भड़कते हुए अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल अखबारों में अपनी फोटो वाला विज्ञापन देकर बधाई दे रहे हैं। अरे आपने कौन सा काम पूरा कर लिया, ये तो बताइए। 5 साल सरकार चलाने के बाद आप अब कामों को शुरु कर रहे हैं। अमित शाह ने अपने भाषण में सिख दंगा का भी जिक्र किया और कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ। कई सिख भाई-बहनों का कत्लेआम कर दिया। कांग्रेस की सरकारें उनके घावों पर मरहम नहीं लगाती थी। मोदी सरकार ने हर पीड़ित को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया और जो दोषी थे उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+