'कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे एक', 370 पर पाक मंत्री के दावे के बाद अमित शाह का करारा जवाब

Amit Shah: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच 370 का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जो बयान दिया है, उससे एनसी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बीजेपी के निशाने पर आ गई हैं। वहीं, अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ख्वाज आसिफ के बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का आर्टिकल 370 और 35A पर कांग्रेस और JKNC के समर्थन की बात ने एक बार फिर कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया है। इस बयान ने पुनः यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे भी एक हैं और एजेंडा भी।'

Amit Shah

इतना ही नहीं,शाह ने आगे लिखा कि पिछले कुछ वर्षों से राहुल गांधी देशवासियों की भावनाओं को आहत करते हुए हर एक भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं। एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने हों, या भारतीय सेना के बारे में आपत्तिजनक बातें करना हो।

शाह ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के सुर हमेशा एक रहे हैं और कांग्रेस का हाथ हमेशा देशविरोधी शक्तियों के साथ रहा है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान यह भूल जाते हैं कि केंद्र में मोदी सरकार है, इसलिए कश्मीर में न तो आर्टिकल 370 वापस आने वाला है और न ही आतंकवाद।

क्या कहा था पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने?
खबर के मुताबिक, अनुच्छेद 370 की बहाली पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि पाक, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह संभव है, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों की मजबूत मौजूदगी है। कश्मीर की जनता भी इस मुद्दे पर काफी उत्साहित है।

उमर अब्दुल्ला ने दिया तीखा जवाब
पाक रक्षा मंत्री की इस टिप्पणी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुला का भी बयान सामने आया है। उमर अब्दुला ने कहा कि पाकिस्तान पहले अपना मुल्क संभाले। उन्हें हमारे चुनाव पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि हमें पाक से क्या लेना-देना, हम पाकिस्तान में थोड़ी हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+