देश से मुगल इतिहास मिटाने के सवाल पर बोले अमित शाह, 'किसी के योगदान को हटाना नहीं चाहते लेकिन...'

Amit Shah on Mughals: जिस तरह से मुगलों की विरासत को खत्म करने का विपक्ष मौजूदा सरकार पर आरोप लगाता आया है उसका अमित शाह ने बेबाकी से जवाब दिया है। अमित शाह ने कहा कि मुगलों के योगदान को किसी को नहीं हटाना चाहिए और ना ही हम भी हटाना चाहते हैं। परंतु इस देश की परंपरा को अगर कोई स्थापित करना चाहता है तो इसमे किसी को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए। एक भी शहर ऐसा नहीं है जिसका पुराना नाम नह नहीं हो और उसे बदला है। इसको हमने सोच समझकर, हमारी सरकार ने यह फैसला लिया है। हर सरकार का यह विधायी अधिकार है।
2024 के चुनाव के मुद्दे को लेकर अमित शाह ने कहा कि देश का विकास, सुरक्षित देश, देश के अर्थतंत्र को विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बनाने का प्रयास करना हमारा हमेशा ही लक्ष्य रहा है। देश के 8 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को पिछले 8 साल में उठाया गया है। अंतरिक्ष, रेलवे, खदान, औद्योगिक विकास, मेक इन इंडिया जैसे मुद्दों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमने इन क्षेत्रों में नीतियों को बनाकर इसे बढ़ाने का काम किया है। वामपंथी उग्रवाद खत्म होने को है, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो रहा है। पूर्वोत्तर में उग्रवादी संगठनों को मुख्यधारा में लाने में सफल हुए हैं। त्रिपुरा में मैं आजकल घूम रहा हूं, लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिल रहा है।
एएनआई को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि लोगों के जीवन में जो परिवर्तन आया है, उसके बाद 2024 में कोई चुनौती नहीं है, देश एक तरफा मोदी जी के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्य विपक्ष कौन होगा, उसपर अमित शाह ने कहा कि यह देश की जनता को तय करना है, अभी तक देश की जनता ने किसी को यह मौका नहीं दिया है। तीन राज्य नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा तीनों ही कांग्रेस के पुराने राज्य हैं, देखते हैं यहां उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।
मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं उसने भारत को विश्वपटल पर पहुंचाने का काम किया है। नई शिक्षा नीति भारत को 50 साल तक योगदान देगी। नई शिक्षा नीति को मैंने बहुत बारीक से पढ़ा है। हर बार जब शिक्षा नीति आती है तो इसका बहुत विरोध होता है, इस शिक्षा नीति का किसी ने विरोध नहीं किया होगा। हर तरफ इसका स्वागत हो रहा है।
आंतरिक सुरक्षा को लेकर अमित शाह ने कहा कि तीन हॉटस्पॉट वाली जगह थीं, मोदी जी की तीनों जगह की समस्या को सुलझाया गया। वामपंथी उग्रवाद, बिहार और झारखंड में लगभग समाप्त हो गया है। छत्तीसगढ़ में हमने सिक्योरिटी के खालीपन को कम किया किया, जल्द ही यहां सामान्य स्थिति बहाल कर लेंगे। 20 साल के बाद हताहत होने वाले नागरिक और सुरक्षाकर्मियों का योग 100 से नीचे आया है। जम्मू कश्मीर में आतंक से जुड़े सभी प्रकार के आंकड़े बेहतर हुए हैं। करोड़ो यात्री जम्मू कश्मीर जा रहे हैं, पर्यटक जा रहे हैं, कोई दिक्कत नहीं है। यह बहुत बड़ा परिवर्तन है।












Click it and Unblock the Notifications