ओडिशा की सरकार ने 17 साल में कुछ नहीं किया: अमित शाह
भुवनेश्वर में 'जन जागरण महा समावेश' कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री पर शाह ने बोला जुबानी हमला।
भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि ओड़िशा को नवीन पटनायक की सरकार ने विकास के मामले में बहुत पीछे धकेल दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भुवनेश्वर में 'जन जागरण महा समावेश' कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ओडिशा सरकार से पिछले 17 साल का हिसाब मांगा।
अमित शाह ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से सवाल किया कि आपने पिछले 17 साल में क्या किया है, मैं इसका हिसाब मांगने के लिए आया हूं।
शाह ने कहा कि ओडिशा की सरकार अगर गरीबों को स्वास्थय सेवाएं तक उपलब्ध नहीं करा सकती हैं, तो फिर ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक ही नहीं है।
इस दौरान केंद्र सरकार में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दूसरे राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं लेकिन ओडिशा आज भी पिछड़ा है क्योंकि नवीन पटनायक की सरकार ने 17 साल में विकास के प्रयास नहीं किया है। भाजपा नेताओं के भाषण के दौरान उनके निशाने पर बीजू जनता दल के मुखिया और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रहे।












Click it and Unblock the Notifications