राहुल गांधी आतंकियों के साथ ILU-ILU कर सकते हैं, लेकिन हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे- अमित शाह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आतंकियों के साथ इलू-इलू कर सकते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देगी। अमित शाह ने मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर यह हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक के बाद राहुल गांधी की कांग्रेस शोक में थी। मैं राहुल बाबाब को कहना चाहता हूं कि अगर आप आतंकियों के साथ इलू इलू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। लेकिन लोगों को यह याद रखना चाहिए कि यह भाजपा है जोकि सत्ता में है और हम इस बात पर भरोसा रखते हैं कि आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हिंदुओं को बदनाम कर रहे हैं। आप ने पूरे हिंदू समुदाय को दुनिया में बदनाम किया है। राहुल गंधी को लोगों से चुनाव से पहले मांफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां यह तय कर पाना मुश्किल है कि यह भारत में है या पाकिस्तान में। यही नहीं नागपुर में कांग्रेस उम्मीदवार पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को यहां का रहने वाला कोई उम्मीदवार नहीं मिला और बाहर से उम्मीदवार को लाकर मैदान में उतारा गया है।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जिस तरह से जम्मू कश्मीर के लिए अलग से प्रधानमंत्री की मांग की है, उसपर अब्दुल्ला ने कहा कि उमर अब्दुल्ला कह रहे हैं कि जम्मू कश्मीर का अलग से प्रधानमंत्री होना चाहिए, मैं राहुल बाबा और उमर अब्दुल्ला को बताना चाहता हूं कि कश्मीर भारत से अलग नहीं हो सकता है, चाहे हम सत्ता में रहें या ना रहे। गौरतलब है कि 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है, जबकि अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications