पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान
ये पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी के किसी बड़े नेता इस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर अपना पक्ष रखा है।
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल मुकाबला होना है। इस मुकाबले से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अगर भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला होता है तो उन्हें खेलने से रोका नहीं जा सकता है। हालांकि उन्होंने ये जरूर साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की संभावना नहीं है।

द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की संभावना नही: अमित शाह
ये पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी के किसी बड़े नेता इस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर अपना पक्ष रखा है। बीजपी अध्यक्ष अमित शाह ने भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक-दूसरे से मैच खेलती रहेंगी, लेकिन उनके बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी।
इसी मामले में पिछले महीने खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा था कि जब तक सीमापार से आतंकी गतिविधियों पर रोक नहीं लगेगी दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज नहीं हो सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 से कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है। हालांकि 2012-13 में पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। इस दौरान तीन एकदिवसीय मैच और दो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया था। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई हो लेकिन दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलती रही हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारतीय टीम फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में ही भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें भारत ने शानदार तरीके से पाकिस्तान को हराया था।
-
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Amit Shah Meeting: बजट सत्र के बचे दिनों में विपक्ष की काट तैयार, NDA सांसदों के साथ शाह ने बनाई रणनीति -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video












Click it and Unblock the Notifications