अमित शाह बोले सोनिया-राहुल से मेरे रिश्ते ठीक नहीं

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अपने रिश्तों पर खुल कर बात की है। एक न्यूज चैनल को दिये साक्षात्कार में अमित शाह ने कहा कि मेरे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से संबंध अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरे उन दोनों से नहीं बनती है।

सोनिया गांधी की फिसली जुबान, NDA की जगह बोला UPA, उड़ा मजाक

Amit Shah says my relation with Rahul and Sonia Gandhi are not good

शाह ने कहा कि उनकी तरफ से मेरे लिए संबंध अच्छे होंगे, लेकिन मेरी तरफ से संबंध अच्छे नहीं है और मेरी उनसे नहीं बनती हैं। उन्होने कहा कि मुझे उनसे अपने संबंध अच्छे करने की जरूरत भी नहीं है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि बिना बेहतर संबंध के आप विपक्ष के साथ कैसे तालमेल बनायेंगे।

इस सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि मैं ना तो संसद में हूं और ना ही यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं विपक्ष के साथ तालमेल बैठाउं। शाह ने कहा कि मेरी जिम्मेदारी पार्टी को चलाना है और मैं उसी पर काम कर रहा हूं, मेरा कांग्रेस या राहलु-सोनिया से कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+