सपा, बसपा, कांग्रेस के लिए घुसपैठिए वोटबैंक हैं- अमित शाह

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजपार्टी के लिए घुसपैठिए महज वोटर हैं। लेकिन भाजपा के लिए घुसपैठिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। शाह ने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ही चालीस लाख घुसपैठियों की पहचान हुई संसद में ये लोग शोर मचाने लगे।

विपक्ष के लिए घुसपैठिए वोट बैंक, हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा

विपक्ष के लिए घुसपैठिए वोट बैंक, हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा

अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश की चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्गी राजा और राहुल बाबा ने संसद में शोर मचाना शुरू कर दिया है, जबसे असम में एनआरसी ड्राफ्ट के तहत 40 लाख खुसपैठियों की पहचान हुई है। कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए ये लोग वोट बैंक हैं, लेकिन ये घुसपैठिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। आपको बता दें कि नेशनल सिटिजेन रजिस्टर की शुरुआत 1951 में हुई थी, जब असम में अवैध तरीके से घुसपैठिए आ रहे थे।

28 नवंबर को चुनाव

28 नवंबर को चुनाव

मध्य प्रदेश में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है कि एक गरीब व्यक्ति, चाय बेचने वाला, जिसका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि ना रही हो, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री बन जाए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव है, ऐसे में तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं। यहां कुल 230 विधानसभा सीटें हैं, जिनपर 28 नवंबर को मतदान होगा।

शाह के दावे पर सवाल

शाह के दावे पर सवाल

जिस तरह से शाह ने एनआरसी के मुद्दे को मध्य प्रदेश की रैली में उठाते हुए 40 लाख लोगों को घुसपैठियां बताया है उसपर एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है जब इसमे अभी भी संशोधन किया जा सकता है तो आखिर कैसे इस लिस्ट को आखिरी मान लिया जाए। खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह कह चुके हैं कि जिन लोगों के नाम इसमे शामिल नहीं हैं वह अपना आवेदन दे सकते हैं। आपको बता दें कि सेना के जवान, सरकारी नौकरी में कार्यकरत लोगों के नाम एनआरसी में नहीं है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के 400 पेट्रोल पंप इस दिन रहेंगे बंद, जानिए क्या है कारण?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+