'जब तक BJP का एक भी सांसद है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे', अमित शाह का बड़ा बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुस्लिम आरक्षण पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक भी सांसद सदन में रहेगा, हम धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संविधान के नाम पर बस बातें करते हैं लेकिन हम इसको लेकर दृढ़ संकल्पित है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने कामकाज को लेकर प्रतिबद्ध है। अमित शाह ने कहा कि हम धर्म के नाम पर आरक्षण बिल्कुल नहीं करेंगे। जब तक संसद में एक भी भाजपा का सांसद रहेगा, उसमें हम धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होने देंगे।

Amit shah

अमित शाह बोले- हमने अब तक आरक्षण को नहीं छुआ है

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को ये पता होना चाहिए कि पिछले 10 साल तक हमने दो तिहाई बहुमत के साथ एनडीए की सरकार चलाई है। लेकिन हमने अब तक आरक्षण को नहीं छुआ है। कांग्रेस पार्टी, ने मुस्लिम आरक्षण देकर एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण को कम करने का काम किया है। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया है। मैं आज फिर से कहना चाहता हूं कि जब तक बीजेपी का एक भी सांसद सदन में है, हम न धर्म के आधार पर आरक्षण आने देंगे और ना एससी-एसटी, ओबीसी के कोटा में कटौती होने देंगे।''

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ''हमने ऐसा आदमी पहली बार देखा है, जो पराजय से अहंकारी हो रहा है। जय-पराजय के कई कारण होते हैं। कई चीजें ऐसी होती हैं, जो चुनाव में मैटर नहीं करती है। लेकिन इनसब की रणनीति और इसका फैसला पांच सितारा होटल में नहीं होता, गांव-गांव की धूल फांकनी पड़ती है। राहुल गांधी की ईवीएम को लेकर जो सोच है, वो तो समझ के परे है...जब नतीजे उनके मन के मुताबिक हो तो ईवीएम ठीक है, नतीजे उनके मन के मुताबिक ना हो तो ईवीएम में खराबी है। झारखंड में जीत गए, ईवीएम बराबर था। हरियाणा और महाराष्ट्र में हारे तो ईवीएम में खराबी है, नाच न आवै आंगन टेढ़ा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+