केजरीवाल की चुनौती पर आया अमित शाह का बड़ा बयान, इन्हें बताया BJP का सीएम उम्मीदवार

Recommended Video

    Delhi Election 2020: Delhi Cantt में Amit Shah ने बताया CM Candidate का नाम |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख अब नजदीक आ गई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद कजरीवाल ने 'आप' का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने अभी तक बीजेपी के सीएम उम्मीदवार का चेहरा सामने न आने पर अमित शाह और उनकी पार्टी पर निशाना साधा। अब गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम केजरीवाल पर पलटवार किया है।

    सीएम केजरीवाल ने दी थी चुनौती

    सीएम केजरीवाल ने दी थी चुनौती

    अपना घोषणापत्र जारी करते हुए सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी से उनका सीएम चेहरा बताने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के सीएम फेस से जनता के बीच बहस की भी चुनौती दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, हम बीजेपी को कल एक बजे तक का टाइम देते हैं। वह अपना सीएम उम्मीदवार बताएं। अगर बताते हैं तो मैं उससे बहस को तैयार।

    अमित शाह ने दिया ये जवाब

    सीएम केजरीवाल की चुनौती पर अब गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार की शाम उन्होंने कहा, सीएम केजरीवाल ने हमें दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती दी है, उन्होंने कहा कि वह बहस के लिए तैयार हैं। शाह ने आगे कहा कि इसके लिए सीएम चेहरे की घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है, बस हमें समय और स्थान बताएं, भाजपा के लोग बहस करने आएंगे। जहां तक सीएम उम्मीदवार के जाने की बात है तो हमारे सीएम दिल्ली के लोग हैं।

    मनोज तिवारी ने केजरीवाल की चुनौती स्वीकार की

    बीजेपी नेता और दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तारीख और वक्त निर्धारित करें ताकि आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र और बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर बहस की जा सके। नोज तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी वरिष्ठ सदस्य बहस करने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें: निर्भया गैंगरेप केस में नया मोड़, दोषियों की फांसी पर दिल्ली हाईकोर्ट कल करेगा सुनवाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+