जब एनडीए बिहार हारेगा तो पूरे भारत में पटाखे छोड़े जायेंगे: वृंदा करात
पटना (मुकुंद सिहं)।बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कल रक्सौल में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि बिहार में बीजेपी गलती से भी हार गई तो जय-परायज तो बिहार में होगी पटाखे पाक में जलेंगे।
अमित शाह के इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। वही राजनमार्क्सवादी कॉम्युनिस्ट पार्टी नेअमित शाह को उनकी पटाखे संबंधी टिप्पणी को लेकर आड़े हाथ लिया है।
'जब एनडीए बिहार हारेगा तो पूरे भारत में पटाखे छोड़े जायेंगे'
पार्टी ने वृंदा करात के हवाले से ट्वीट करते हुए कहा कि जब एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव में हारेगा तो पूरे भारत में पटाखे छोड़े जाएंगे. पार्टी ने साथ ही ट्वीट मे कहा कि बीजेपी नेता को अपनी पार्टी की निश्चित हार का सांप्रदायिकरण करना बंद कर देना चाहिए। कॉम्युनिस्ट पार्टी ने शाह पर बिहार का अपमान करने का भी आरोप लगाया है।
आपको बताते चले कि कल बिहार के रक्सौल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि बिहार में बीजेपी गलती से भी हार गई तो जय-परायज तो बिहार में होगी पटाखे पाक में जलेंगे ।













Click it and Unblock the Notifications