अब भाजपा चलेगी 11 अकबर रोड से
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कुछ दिनों के बाद भाजपा चलेगी राजधानी के 11 अकबर रोड के बंगले से। दरअसल यह बंगला आवंटित हुआ है भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को। वे इसमें पितृपक्ष के बाद शिफ्ट हो जाएंगे।

इसमें पहले यूपीए सरकार में मंत्री सुबोध कांत सहाय रहा करते थे। 11 अकबर रोड 8 कमरों का भव्य बंगला है। बंगले के पीछे सर्वेंट क्वार्टर भी हैं।
सेट किया हरियाणा का टारगेट
इस बीच, अमित शाह ने हरियाणा में उन नेताओं को चेतावनी दी है जो विधानसभा का टिकट न मिलने के कारण विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने साफ कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में किसी नेता के पुत्र व पुत्री को को टिकट नहीं दिया जाएगा।
यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि भाजपा वंशवाद और परिवारवाद के खिलाफ है। अमित शाह ने हरियाणा 60 प्लस का टारगेट रखा है। प्रदेश विधानसभा में 90 सीटें हैं। एक बात और। भाजपा जोड़-तोड़ से सरकार नहीं बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications