हिंसा के बाद मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर केंद्र की पैनी नजर, गृह मंत्री ने की समीक्षा, 18 को होगी फिर बैठक
Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। हिंसा और तनाव के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक अनीश दयाल मणिपुर के इंफाल पहुंच गए हैं। इस बीच, मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर केंद्र सरकार ने भी अपनी नजर बनाई हुई है। बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाओं के बीच सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
गृह मंत्री अमित शाह ने यह समीक्षा बैठक दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की। वह कल दोपहर 12 बजे अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर विस्तृत बैठक करेंगे। बता दें, प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने इंफाल घाटी में कई विधायकों और मंत्रियों के आवसों पर धावा बोला कर तोड़फोड़ और आगजनी की।

इतना ही नहीं, उग्र भीड़ ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास पर हमला किया था, जिसके ठीक एक दिन बाद मणिपुर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान इंफाल पश्चिम और पूर्व में कर्फ्यू लगाए जाने के साथ-साथ सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हिंसा कथित तौर पर जिरीबाम में छह शव मिलने के बाद भड़की थी, जिन्हें कथित तौर पर उग्रवादियों ने अगवा कर लिया था। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घर में आग लगा दी और आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की थी।
बता दें, जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के बाद राहत शिविर में रहने वाली तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हो गए। मैतेई संगठनों ने आरोप लगाया है कि आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया है। इस बीच, उग्रवादियों द्वारा अपहृत लोगों की तलाश के लिए चलाए गए सर्च ऑपेशन के दौरान सभी शव हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरामद शवों में एक आठ महीने का बच्चा भी शामिल है, जो बराक नदी में मिला था। उन्होंने बताया कि ये लोग सोमवार को हिंसक झड़पों के बाद से लापता थे, जिसमें सुरक्षा बलों ने दस हथियारबंद कुकी लोगों को मार डाला था। शव मिलने के बाद इंफाल घाटी में मैतेई समुदाय ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही, सरकार को 24 घंटे के अंदर इस अपहरण और हत्याकांड में के लिए जिम्मेदार उग्रवादियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया।












Click it and Unblock the Notifications