'अमित शाह मोदी जी का बहुत सम्मान करते हैं'- मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की सफाई
नई दिल्ली, 3 जनवरी: मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने मीडिया में चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर अपनी कथित टिप्पणियों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह पीएम मोदी का बहुत ज्यादा आदर करते हैं। दरअसल, आज सुबह से मीडिया में उनके हवाले से ऐसी खबरें चल रही थीं, जिसको लेकर बीजेपी के शीर्ष नेता विपक्ष के निशाने पर थे। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सत्यपाल मलिक के कथित विवादित बयान के जरिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधने की कोशिश की थी। लेकिन अब सत्यपाल मलिक ने अपनी ओर से इस मुद्दे पर सफाई देने की कोशिश की है। उनके बयान को लेकर एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चला है और उसे कांग्रेस नेताओं ने भी शेयर किया है।
Recommended Video

'अमित शाह मोदी जी का बहुत सम्मान करते हैं'
मेघालय के राज्यपाल ने आज दोपहर बाद एनडीटीवी को अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। वो बोले (किसान मुद्दे पर) कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि 'अमित शाह से मिल लीजिए।' 'अमित शाह मोदी जी का बहुत ज्यादा सम्मान करते हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि 'लोगों ने प्रधानमंत्री को मिसगाइड कर दिया है....एक दिन पीएम यह समझ जाएंगे....' मलिक बोले कि 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि श्री शाह ने प्रधानमंत्री के बारे में गलत भावना से कुछ भी नहीं कहा...उन्होंने मुझसे सिर्फ इतना कहा कि मेरी चिंताओं को समझा जाएगा।'
कांग्रेस और खड़गे ने शेयर किया था वीडियो
गौरतलब है कि इससे पहले मलिक का एक कथित वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस के नेता और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्विटर पर दावा किया था कि 'मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने किसानों के मुद्दे पर पीएम को 'घमंडी' कहा है।' उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को लेकर भी पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक दावा किया था। उन्होंने सवाल उठाते हुए दावा किया था कि संवैधानिक अधिकारी एक-दूसरे के बारे में इस तरह की बातें कर रहे हैं।
दरअसल, यह पूरा विवाद किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है, जिसको लेकर सत्यपाल मलिक शुरू से केंद्र सरकार के खिलाफ बोलते रहे हैं। इसी कड़ी में उनके हवाले से जो कथित बातें कही गईं अब उसपर उन्हें सफाई देनी पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications