‘पैर तुड़वाती हैं, विक्टिम कार्ड खेलती हैं',अमित शाह का ममता पर बड़ा हमला, 45 दिन में BJP सरकार बनाने का दावा
Amit Shah Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 15 साल के शासन पर तीखा हमला बोला और इसे "जनता की चार्जशीट" करार दिया।
वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर पलटवार करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। अमित शाह ने संबोधन में घुसपैठ, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को भी चुनावी बहस के केंद्र में लाने की कोशिश की गई।

'विक्टिम कार्ड' खेलती हैं ममता बनर्जी, बोले अमित शाह
अमित शाह ने ममता बनर्जी की राजनीति पर तीखा तंज कसते हुए कहा, "ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल की जनता अब इस राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन्हें बताने आया हूं कि बंगाल के लोग अब इस नाटक को समझ चुके हैं।"
अमित शाह का दावा- 6 मई को BJP की सरकार बनेगी
अमित शाह ने कहा,
''इस चार्जशीट में हमने घुसपैठियों की समस्या को पूरी तरह से उजागर किया है। यह न केवल देश की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है, बल्कि ये हमारे गरीब मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी अतिक्रमण करते हैं। मैं ममता बनर्जी से पूछना चाहता हूं कि आज इतने सारे घुसपैठिए आ गए हैं, क्या आपकी सरकार सो रही है? आपके (ममता बनर्जी) पास बहुत कम समय बचा है, 6 मई को BJP की सरकार बनेगी, और पैंतालीस दिनों के भीतर, बंगाल में BJP सरकार बाड़ लगाने से संबंधित हर संभव मदद मुहैया कराएगी, और हम घुसपैठ को रोक देंगे।"
TMC के खिलाफ 'चार्जशीट' में क्या-क्या आरोप?
अमित शाह ने कहा कि यह चार्जशीट भाजपा की नहीं, बल्कि बंगाल की जनता की आवाज है। उन्होंने 15 साल के शासन पर कई गंभीर आरोप लगाए:
- बंगाल में सिंडिकेट राज स्थापित किया गया है।
- राज्य भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुका है।
- कट मनी सिस्टम आम हो गया है।
- उद्योगों के लिए बंगाल कब्रगाह बन गया है।
- घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है।
- तुष्टिकरण सरकार की नीति बन गई है।
घुसपैठ और सुरक्षा का मुद्दा
अमित शाह ने चुनाव को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा,
"बंगाल का चुनाव सिर्फ राज्य के लिए नहीं, पूरे देश की सुरक्षा के लिए अहम है। इतने घुसपैठिए आ गए, क्या आपकी सरकार सो रही थी? हम हर घुसपैठिए की पहचान करेंगे और उसे देश से बाहर निकालेंगे। यह सिर्फ वोटर लिस्ट की बात नहीं है, पूरे देश से उन्हें बाहर करना हमारा एजेंडा है।"
अमित शाह कहते हैं,
"पूरे देश में SIR चल रहा है, फिर भी कहीं और न्यायिक अधिकारियों को तैनात नहीं करना पड़ा, सिर्फ बंगाल में। इसका क्या कारण है? ममता बनर्जी को बंगाल की जनता को इसका जवाब देना चाहिए। वह SIR पर आरोप लगा रही हैं, हालांकि, आज मैं बंगाल की जनता से यह पूछना चाहता हूँ, क्या उन घुसपैठियों को, जिन्हें यहां रखा गया है, बंगाल का भविष्य तय करने की अनुमति दी जानी चाहिए? मैं BJP की ओर से यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम हर एक घुसपैठिए की पहचान करने और उसे देश से बाहर निकालने के लिए दृढ़ हैं,न केवल मतदाता सूचियों से, बल्कि पूरे राष्ट्र से और यही मेरी पार्टी का एजेंडा है।"
रोजगार और भर्ती पर बड़ा वादा
युवाओं को लेकर उन्होंने कहा, "हम बंगाल में पूरी तरह पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करेंगे, जिसमें किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होगा। SSC घोटाले की वजह से जिन युवाओं की उम्र निकल गई, उन्हें 5 साल की छूट दी जाएगी और उन्हें नया मौका दिया जाएगा।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,
"जहां तक भर्ती की बात है, हम बंगाल में पूरी तरह पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे, ताकि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार न हो। असम में हमने 1 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन हमने 1 लाख 50 हजार युवाओं को नौकरी दी और वो भी बिना किसी भ्रष्टाचार के आरोप के। भर्ती घोटालों की वजह से कई युवाओं की उम्र निकल गई है, इसलिए हम उन्हें 5 साल की उम्र में छूट देंगे, ताकि जिनका मौका छूट गया था उन्हें फिर से मौका मिल सके। और ये पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह साफ और पारदर्शी होगी।"
भाजपा के बढ़ते प्रभाव का अमिक शाह ने किया जिक्र
शाह ने आंकड़ों के जरिए भाजपा की मजबूती भी दिखाने की कोशिश की:
- 2014 लोकसभा: 17% वोट, 2 सीट
- 2019 लोकसभा: 41% वोट, 18 सीट
- 2024 लोकसभा: 39% वोट, 12 सीट
- 2016 विधानसभा: 10% वोट, 3 सीट
- 2021 विधानसभा: 38% वोट, 77 सीट
उन्होंने कहा, "अब बंगाल में भाजपा 40% वोट शेयर के साथ मजबूत ताकत बन चुकी है।"
ममता बनर्जी का पलटवार
अमित शाह के हमलों पर ममता बनर्जी ने भी तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा,"बंगाल को बर्बाद करने की कोशिश में भाजपा पूरे देश में सत्ता खो देगी।" SIR मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा चुनाव आयोग के जरिए वोटर्स के नाम हटवा रही है। एक लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सारी हदें पार कर रही है। SIR भाजपा के लिए मौत की घंटी साबित होगा।"
रैली में उन्होंने कहा,"अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो बुलडोजर चलाकर लोगों को बाहर निकालेगी। हम चौथी बार जीतेंगे और सभी दलों को साथ लेकर दिल्ली पर कब्जा करेंगे।"
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 अब पूरी तरह हाई-वोल्टेज मुकाबले में बदल चुका है। अमित शाह के तीखे हमले और ममता बनर्जी के पलटवार से साफ है कि आने वाले दिनों में सियासी बयानबाजी और तेज होगी। अब असली फैसला जनता के हाथ में है कि वह किस नैरेटिव पर भरोसा करती है-"भय" या "भरोसा"।
-
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
अमित शाह ने इस बात की पुष्टि की है कि वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के बावजूद भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। -
West Bengal Chunav: वोटर लिस्ट अपडेट से क्यों बढ़ी सियासी हलचल? SIR बना नया ‘चुनावी हथियार', पूरी कहानी समझिए -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
West Bengal Election 2026: 13 लाख और नाम कटे, कुल 76 लाख वोटर लिस्ट बाहर! SIR बना सबसे बड़ा चुनावी गेमचेंजर? -
Mamata Banerjee Speech: ममता बनर्जी के भाषण पर चुनाव आयोग का डंडा! चुनाव आयोग ने CEO से मांगी सीक्रेट रिपोर्ट -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल














Click it and Unblock the Notifications