'तमिलनाडु में कम नहीं होगी एक भी सीट', परिसीमन को लेकर स्टालिन के दावों को अमित शाह ने किया खारिज

Amit Shah News: अगर जनगणना के आधार पर परिसीमन किया गया तो राज्य को आठ लोकसभा सीटें कम हो जाएंगी। ऐसा दावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किया था। अब स्टालिन के इस दावे का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खंडन किया है। शाह ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि तमिलनाडु को कोई संसदीय सीट कम नहीं होगी।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में स्पष्ट कर दिया है कि परिसीमन के बाद भी दक्षिण के किसी भी राज्य की सीटें कम नहीं होंगी।' बता दें कि अगले साल होने वाले परिसीमन में जनसंख्या के स्तर के अनुसार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण शामिल है।

Amit Shah

इससे दक्षिणी राज्यों से लोकसभा सांसदों का अनुपात बदल सकता है। खबर के मुताबिक, सीएम स्टालिन ने परिसीमन के निहितार्थों पर चर्चा के लिए 5 मार्च को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि तमिलनाडु एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और उसे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए विरोध करना चाहिए।

स्टालिन ने इस प्रक्रिया को 'दक्षिणी राज्यों पर लटकी तलवार' बताया, उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जनसंख्या नियंत्रण में सफलता के बावजूद तमिलनाडु के संसदीय प्रतिनिधित्व को कमजोर करेगा। स्टालिन ने कहा कि संसद में हमारा प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा...तमिलनाडु की आवाज दबाई जा रही है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यह तमिलनाडु के अधिकारों का मामला है। सभी राजनीतिक दलों को पार्टी लाइन से ऊपर उठकर बात करनी चाहिए। स्टालिन ने घोषणा की कि चुनाव आयोग में पंजीकृत 40 राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए आमंत्रित किया गया है। परिसीमन के अलावा, बैठक में तीन-भाषा फार्मूले और NEET से संबंधित चिंताओं पर भी चर्चा की जाएगी।

सीएम स्टालिन ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में, मैं सभी का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि 2026 की जनगणना के आधार पर लोकसभा का परिसीमन बेहद खतरनाक है। तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों ने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में बहुत अच्छा काम किया है।'

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन अगर यही कारण है कि संसद में हमारी ताकत कम हो जाएगी, अगर यह हमारी आवाज़ को दबा सकता है, तो इसे कैसे उचित ठहराया जा सकता है? इससे पहले, भाजपा तमिलनाडु प्रमुख के अन्नामलाई ने परिसीमन पर स्टालिन की टिप्पणी की आलोचना की और उन पर "भय फैलाने" का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: Anna University Row: 'कार्यकर्ता नहीं, DMK समर्थक' , अन्ना यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मुख्यमंत्री स्टालिन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+