छत्तीसगढ़: चौथी बार जीत के लिए युद्ध स्तर पर मैदान में उतरी भाजपा, अमित शाह 1 लाख महिलाओं को देंगे चुनावी मंत्र

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर हर दल सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसके लिए पार्टियां रणनीति भी बना रही हैं ताकि जनता तक सीधे तौर तक पहुंचा जाए। छत्तीसगढ़ में चौथी बार सरकार बनाने के लिए बीजेपी पूरी तरह से युद्धस्तर पर मैदान में उतर चुकी है। भाजपा हर कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क साध रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दुर्ग आएंगे। अमित शाह के पहले नगर आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर के साथ शुरू हो गई हैं। अमित शाह दुर्ग शहर के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित होने वाले महिला मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वे करीब 1 लाख महिलाओं को चुनावी मंत्र देंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के इस कार्यक्रम को काफी अहम माना जा रहा है। लिहाजा उसी आधार पर पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़: चौथी बार जीत के लिए युद्ध स्तर पर मैदान में उतरी भाजपा, अमित शाह 1 लाख महिलाओं को देंगे चुनावी मंत्र

सांसद सरोज पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम का स्थान तय कर लिया है। भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किए जा रहे इस आयोजन की कमान भाजपा की कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को सौंपी गई है। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है और महिलाओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। सरोज पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। समय रहते तैयारी पूरी कर ली जाएगी।

चुनाव के ठीक दो महीने पहले अमित शाह दुर्ग पहुंचने वाले हैं। लिहाजा पार्टी इसे पूरी तरह भुनाने का प्रयास करेगी। महिला सम्मेलन के बहाने पार्टी महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की याद दिलाते हुए चुनाव में इसका लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि अमित शाह की लोकप्रियता का लाभ भाजपा को चुनाव में मिलेगा।

ये भी पढ़ें- यूपी: जब श्रीराम को जरूरत होगी वो आएंगे और मंदिर बनावा लेंगे: दिनेश शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+